रांची, अप्रैल 1 -- रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में आरोपी अभिषेक कुमार को अदालत से जमानत मिल गई है। अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की अदालत ने दाखिल याचिका पर सुनवाई पश्चात सशर्त जमानत की सुविधा प्रदान की। वह 15 दिसंबर 2025 से न्यायिक हिरासत में था। मामले के अनुसार, 15 नवंबर 2025 को वादी अपने परिवार के साथ गांव गया था। 18 नवंबर को लौटने पर उसने देखा कि घर के ताले टूटा है और अलमारी से सोने-चांदी के गहने व नगदी गायब हैं। कुल चोरी लगभग 1.5 लाख रुपए की बताई गई। पुलिस ने जांच के दौरान चांदी का आभूषण अभिषेक कुमार के पास से बरामद किया था। हर तारीख पर अदालत में हाजिर रहने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...