जौनपुर, फरवरी 12 -- गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में मंगलवार की रात चोर एक बंद घर से नकदी समेत हजारों रुपये आभूषण उठा ले गए। पीड़ित सुरेश परिवार के साथ मंगलवार की शाम को घर बंद कर आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव गए हुए थे। बुधवार की दोपहर बाद जब वह घर वापस लौटे तो दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। कमरे में सामान बिखरे पड़े हुए थे। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित के अनुसार चोरों ने कमरे में घुसकर आलमारी व बक्सों में रखे सोने के झाले, एक लाकेट, दो जोड़ी चांदी की पायल सहित एक हजार रुपये नकदी उठा ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.