सुल्तानपुर, अप्रैल 26 -- सुलतानपुर, संवाददाता।उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बभनैया पश्चिम मुहल्ले मे शुक्रवार-शनिवार की रात चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शेर बहादुर तिवारी अपने परिवार के साथ रोजी-रोटी के सिलसिले में विशाखापत्तनम में रहते हैं। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद घर के अंदर रखी आलमारी और अन्य सामानों के ताले तोड़कर कीमती सामान समेट ले गए। यह भी पढ़ें- चोटहासा गांव से इलाज के लिए बाहर गए परिवार के घर का ताला तोड़ 8 लाख की संपत्ति चोरीशनिवार दोपहर पड़ोसी आंसू ने घर का फाटक खुला देखा तो उन्हें शक हुआ। अंदर जाकर देखने पर चोरी की घटना ...