हाजीपुर, फरवरी 21 -- महुआ, एक संवाददाता बंद घर में आग लगने से नगदी, गहने समेत सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग ऐसी की एक भी समान नहीं बच पाया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी पहुंची लेकिन वह भी कुछ नहीं कर पाया। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आकाश के नीचे रहने को विवश हो गया है। यह घटना महुआ थाना के लगुरांव बिलन्दपुर पंचायत के लगुरांव वार्ड संख्या 04 की है। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव के उक्त वार्ड संख्या निवासी दिल्ली में गार्ड के काम कर रहे दीपा महतो की पत्नी महादेवी घर बंद कर अपनी बहन के यहां चली गई थी। इस बीच उसे घर में आग लगे की सूचना बगलगीर द्वारा दी गई। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई लेकिन जब तक उसकी दो गाड़ियां पहुंची तब तक घर का पूरा सामान जलकर खाक था। हालांकि जले सामान और विख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.