सीतापुर, मार्च 22 -- सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पूर्णागिरि नगर (श्यामनाथ) में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर नगदी व समान पार कर दिया। पीड़ित खुशीराम चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया कि शनिवार रात को वह अपने पैतृक गांव गए थे। इस बीच चोर घर का ताला तोड़कर भीतर घुस गये। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 1,500 रुपये व अन्य सामान बटोरकर भाग गये। इंस्पेक्टर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही हे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...