मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां में सोमवार की रात एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी कुमार सत्यम ने मंगलवार को इसकी शिकायत दर्ज कराई है।उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ घर बंद कर ससुराल मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। इस दौरान घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। बदमाशों ने घर में रखी अलमारी को तोड़ उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पास में रखे ट्रंक से कीमती सामान और नकदी समेट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और उसके पूरे सिस्टम को ही अपने साथ ले गए। मंगलवार सुबह जब पड़ोसियों की नजर टूटे ताले पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत गृहस्वामी को सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.