बंद घर को निशाना बनाकर लाखों के जेवर चोरी
बिजनौर, मई 22 -- स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम माहुपुरा में गुरुवार रात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे कूलर की हवा में सोते रहे और चोर आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस चोरी की घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने जल्द चोरी के खुलासे का दावा किया है। जानकारी के अनुसार जामिन हुसैन पुत्र बुद्धू खां के चार बेटे हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। तीसरे बेटे की चार महीने बाद शादी होनी है, जिसके चलते घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार के चारों बेटे दिल्ली में एसी मैकेनिक का काम करते हैं। बताया गया कि गुरुवार रात चोर घर में दाखिल हुए और तीन कमरों में रखी अलमारी और सेफ को निशाना बनाया। चोरों ने लाखों के जेवर चोरी कर लिए। घर में मौजूद शमशीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.