देहरादून, जून 8 -- सेलाकुई। ग्राम पंचायत अटकफार्म के ग्राम तेलपुरा में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर थाना सेलाकुई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिक मोहन क्षेत्री पांच जून को अपनी बेटी के पास गढ़ी डाकरा गए हुए थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे जब वह अपने घर लौटे तो मुख्य गेट पर ताला लगा मिला, लेकिन अंदर लगे चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार चोर घर में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और करीब 90 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना तुरंत थाना सेलाकुई पुलिस को दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...