मुंगेर, मार्च 21 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र के मोहनपुर गांव में चोरों ने आलोक कुमार के बंद घर को निशाना बनाया और करीब साढ़े चार लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। परिवार के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। 19 मार्च की रात एक ग्रामीण ने घर के अंदर से आवाज आने की सूचना गृहस्वामी को दी। सूचना मिलने पर आलोक कुमार सिंह ने केयरटेकर को मौके पर जाकर जांच करने को कहा। केयरटेकर वहां पहुंचा तो चोरी की घटना की पुष्टि हुई। चोरों ने घर के कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। पीड़ित के अनुसार चोरों ने सोने के करीब 15 ग्राम का चेन, ब्रेसलेट, चांदी का चार ग्लास, एक कटोरी, अन्य बर्तन एवं जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना तत्काल धरहरा थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.