मुंगेर, अप्रैल 29 -- धरहरा,एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र के मोहनपुर गांव में चोरों ने एक बंद घर से नगद सहित करीब एक लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना 25 अप्रैल की दोपहर की बतायी जा रही है। गृहस्वामी के परिवार सहित छत्तीसगढ़ जाने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी परमवीर सिंह ने मंगलवार को धरहरा थाना में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि, परिवार सहित वे छत्तीसगढ़ गए हुए थे। घर की देखरेख के लिए एक व्यक्ति को रखा गया था। घटना की जानकारी उन्हें उसी ने दी। पीड़ित के अनुसार, शनिवार दोपहर रखवाला भोजन करने अपने घर गया था। शाम को लौटने पर उसने देखा कि, मुख्य द्वार अंदर से बंद था। घर के अंदर जाकर देखा तो चार कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने ट्रंक से करीब 30 हजार रुपये नगद, इलेक्ट्रॉनिक मिक्सी, कपड़े ...