सीतापुर, मार्च 15 -- सीतापुर, संवाददाता। सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पैगरवा में चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर के बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने गांव के ही एक संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पैगरवा निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी बीच चोर घर मे दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया। बक्से में रखे लगभग 60 हजार के सोने-चांदी के जेवरात और 5 हजार रुपये नकद लेकर चोर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। प्रमोद कुमार ने थाना सदरपुर में तहरीर देकर लोहंगपुर निवासी भल्लर पर चोरी का संदेह जताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुक़दमा दर्ज ...