जौनपुर, अप्रैल 14 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र क्षेत्र के भुईली गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। मंगलवार को सुबह चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। गांव के बाहर आशुतोष सिंह का घर है। उनका परिवार अहमदाबाद में रहता है। यहां मकान पर ताला लगा रहता है। चोर चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। चार कमरों के ताले तोड़कर तीन बड़े बाक्स और कई अटैची के लॉक तोड़कर उसमें रखा सामान उठा ले गए। मंगलवार को गांव के कृपाशंकर सिंह टहलने निकले निकले थे। चैनल गेट का ताला टूटा देख उन्होंने आशुतोष सिंह को सूचना दी। चोर कितने का माल समेट कर ले गए इसकी जानकारी आशुतोष के आने पर ही हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.