जहानाबाद, मई 25 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता टेहटा थाना क्षेत्र के मटोर गांव में बंद मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष गुफरान अली ने बताया की पुलिस को सूचना मिली के मटोर गांव में एक बंद मकान से अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि मटोर गांव निवासी संजीव कुमार एवं उनके भाई रजनीश कुमार पिछले चार-पांच वर्षों से गया जी में रह रहे हैं। वहीं उनके मकान में ताला बंद रहता है। बीती रात अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर दोनों भाइयों के कमरे से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यह भी पढ़ें- घरनई में एक ही रात चार घरों से लाखों की चोरी गृह स्वामी संजीव कुमार ने बताया कि उनके घर से नगद सहित अन्य सामान की चोरी हुई है। जिसका मूल 4 से 5 लाख रुपया होगा। वहीं घटना की सूचना पाकर पहुंची ट...