पलामू, फरवरी 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा क्षेत्र के हनुमान नगर रोड-1 में बंद घर के दरवाजा का ताला तोड़कर लगभग तीन लाख रुपए के जेवरात की चोरी हुई है। भुक्तभोगी प्रशांत कुमार ने शहर थाना में आवेदन देते हुए प्राथमिक कराई है। इसके आधार पर अनुसंधान किया जा रहा है। मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि भुक्तभोगी के आवेदन अनुसार 2 फरवरी को घर बंद कर पूरे परिवार के लोग पैतृक गांव गए थे। 4 फरवरी को वापस आने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजा सहित घर के सभी कमरे का ताला टूटा हुआ है। कमरे के अंदर जाने पर आलमीरा का ताला टूटा हुआ उसमें रखा हुआ लगभग तीन लाख रुपए के जेवर गायब पाया है। बाद में उन्होंने अपने स्तर से पता लगाने का हर संभव प्रयास किया परंतु कहीं कुछ पता नहीं चला। उन्होंने शहर थाना में आवेदन देते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.