फरीदाबाद, जून 23 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सेक्टर-21सी में रहने वाला परिवार शादी समारोह में शामिल होने उत्तराखंड गया था। पीछे से चोर घर का दरवाजा काटकर अंदर घुस गए और करीब 3.20 लाख रुपये नगद, दो लैपटॉप व बाइक चोरी कर फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा टूटा हुआ देखा और परिवार को सूचना दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने पीड़ित मकान मालिककी शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-21सी स्थित संत निरंकारी भवन परिसर निवासी समीर चौहान ने बताया कि 20 जून की सुबह वह अपने पूरे परिवार के साथ अपने ताऊ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के मैना गांव गए हुए थे। इसी दौरान संत निरंकारी भवन के इंचार्ज रमेश चावला ने फोन कर सूचना दी कि उनके मकान का दरवाजा टूटा हुआ है ।...