बिहारशरीफ, अप्रैल 13 -- सिलाव थाना क्षेत्र के जुनैदी गांव की घटना ​फोटो: नालंदा 02 : सिलाव थाना क्षेत्र के जुनैदी गांव में चोरी के बाद बिखरे सामान। ​नालंदा, निज संवाददाता। ​सिलाव थाना क्षेत्र के जुनैदी गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए हैं। सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने घर के लोगों को घटना की जानकारी दी। ​पीड़ित गृहिणी आशा देवी ने बताया कि उनकी बेटी का इलाज पावापुरी अस्पताल में चल रहा है। इस वजह से पिछले छह दिनों से अस्पताल में थीं। घर में ताला लगा था। सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर घर के मुख्य द्वार का ताला टूटे होने की सूचना दी। ​घर पहुंचने पर देखा कि सभी कमरों के साथ-साथ अलमारी और बक्सों...