प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- कुंडा, संवाददाता। कुंडा के तेलियाना कनावां गांव में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुसे। घर में रखे सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों का सामान समेट लिया। खबर मिलने पर परिजन गांव पहुंचे, पुलिस को मामले की तहरीर दी है। कुंडा के तेलियाना कनावां गांव निवासी अनुराग सिंह पुत्र जमुना प्रसाद सिंह घर में ताला बंद कर परिवार संग गौतम बुद्ध नगर में रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में अनुराग सिंह ने बताया कि दो अप्रैल की रात चोर दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुसे। घर में रखे आलमारी, अटैची आदि तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात आदि लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। पड़ोसियों ने मामले की खबर दी तो वह घर पहुंचा तो सारा सामान गायब देख अवाक रह गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पीड़ित अनुराग सि...