प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 12 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के रेसपुर कोड़राजीत गांव निवासी शिवपूजन सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। सात अप्रैल को वह घर में ताला बंद कर शांतिपुरम फाफामऊ चला गया था। 11 अप्रैल को लौटा तो घर के बाहर से लेकर भीतर तक के सभी दरवाजो के ताले टूटे थे। भीतर पहुंचा तो कमरे में रखे आलमारी, बक्से के सभी सामान बिखरे थे। उसमें रखे 2500 रुपये नकद, सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये के सामान गायब थे। पीड़ित शिवपूजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.