गया, मार्च 6 -- शहर के कोतवाली थाना इलाके के हाते गोदाम-दुर्गा मंदिर के पास एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर ली। चोरों ने घर से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, पांच लाख रुपये के जेवरात व अन्य कीमती सामान उड़ा लिए। जानकारी के अनुसार, मोहल्ले के निवासी मदन प्रसाद केसरी अपनी पत्नी अनिमा केसरी के साथ होली के अवसर पर पटना स्थित ससुराल गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद घर को निशाना बना लिया। शुक्रवार को जब दंपती घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर प्रवेश करने पर देखा कि कमरे में रखे अलमीरा, बॉक्स वाले पलंग और अन्य सामान खुले पड़े थे और घर का सामान बिखरा हुआ था। जांच के दौरान पता चला कि घर में रखे रुपये और सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.