बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, कपड़ों पर भी हाथ साफ
पाकुड़, मई 11 -- पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैंक कॉलोनी में चोरों ने एक बार फिर आतंक मचाते हुए एक बंद घर को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर लगभग दो लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी सुभेन चंद्र साहा का भतीजा घर की देखभाल करता था। वह परीक्षा देने के लिए बोकारो गया हुआ था और घर पर ताला बंद था। रविवार सुबह जब वह परीक्षा देकर वापस लौटा, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। घर के अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर शनिवार रात को इस घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित परिवार का बयान पीड़ित परिवार ने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले ही सुभेन साहा की बेटी की शादी हुई थी। आलमारी में शादी के न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.