पटना, फरवरी 3 -- गांधी मैदान थाना क्षेत्र के गोलघर इलाके में रहने वाले रितेश कुमार यादव के बंद घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने 2.50 लाख रुपये के गहने, 45 हजार रुपये नकद और एक टीवी की चोरी कर ली। मामले में रितेश कुमार यादव ने गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार वे अपने परिवार के साथ राजीव नगर स्थित ससुराल गए हुए थे। इसी दौरान घर बंद होने का फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.