बंद घर का ताला तोड़ डेढ़ लाख के जेवर व बर्तन चोरी
रांची, मई 19 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चोरेया गांव स्थित हरिजन मोहल्ला में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के आभूषण और बर्तन की चोरी कर ली। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मनोज राम गांव से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। अन्य दिनों की तरह वह भट्ठे में काम कर रहा था। इसी बीच मंगलवार दोपहर पड़ोसियों ने उसे घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर जब मनोज घर पहुंचा तो देखा कि बक्से में कपड़ों के बीच छिपाकर रखे सोने-चांदी के आभूषण और कांसे के बर्तन गायब हैं। चोरों ने मनोज के घर से सटे उसके भाई के घर का भी ताला तोड़ा, लेकिन वहां अलमारी बंद रहने के कारण चोरी नहीं कर सके। घटना के समय दोनों घरों में कोई मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर चान्हो पुलिस मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.