छपरा, अप्रैल 4 -- मढ़ौरा,एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी में शुक्रवार की रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी धर्मेन्द्र यादव न्यू कॉलोनी मढ़ौरा में किराये के कमरे में रहते हैं। किसी कारणवश वे कमरे को बंद कर बाहर गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने सुनसान पड़े मकान का फायदा उठाते हुए दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर कमरे से एक स्मार्ट टीवी, अन्य घरेलू सामान और करीब 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार सुबह मढ़ौरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। संयोगवश इसी दिन नए थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने मढ़ौरा थाने में पदभार संभाला था। कार्यभार ग्रहण करते ही इस घटना ने पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.