पटना, जनवरी 4 -- चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब, बाग मालू खां इलाके में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर करीब चार लाख रुपए और जेवरात चोरी कर ली है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची चौक पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अजबेला खातून ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन अपने पति के साथ एक रिश्तेदार से मिलने 24 दिसंबर को घर में ताला बंद कर झारखंड गयी है। बंद मकान में मेन गेट का ताला तोड़कर घर में रखी नकद और कीमती जेवर चोर ले उड़े। चोरों ने आलमीरा तोड़कर लॉकर में रखे चार लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। चोरी गए जेवर का आकलन बहन के आने के बाद हो पाएगा। उसे घटना की जानकारी दी गयी है। पुलिस का कहना है कि आपपास में लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरों का पता लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बाईपास थाना क्षेत्र में करमाली चौक रोड निवासी कमलेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.