फतेहपुर, मार्च 17 -- बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के कीर्तिखेड़ा गांव में चोरों ने सूने पड़े घर को निशाना बनाते हुए जेवर नगदी समेत करीब सात लाख रुपये का माल पार कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। कीर्तिखेड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र सोनकर बिंदकी कस्बे में गैराज चलाते हैं। काम के चलते उनका घर अक्सर बंद रहता था। इसी का फायदा उठाकर बीती रात चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और घर में रखी नगदी व कीमती जेवरात समेटकर फरार हो गए। धमेंद्र ने बताया कि चोर घर से करीब तीन तोला सोने के जेवरात, लगभग एक किलो चांदी के आभूषण और करीब 50 हजार रुपये नगद उठा ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग सात लाख रुपये आंकी जा रही है। सुबह जब घर के बाहर टूटा हुआ ताला और सामान बिखरा देखा गया तो घटना की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.