लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ, संवाददाता। गुडम्बा थानाक्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर 1.75 लाख रुपये की नगदी समेत लाखों रुपये के गहने पार कर दिए।गुडम्बा थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आदिलनगर वसुंधरा विहार निवासी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि वह आठ फरवरी को भतीजे की शादी में शामिल होने गए थे। नौ फरवरी की सुबह करीब सात बजे जब परिवार घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने बहू के कमरे की अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे करीब 1.50 लाख रुपये नगद, सोने-चांदी के गहने उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर सोन का एक हार, पांच जोड़ी सोने के कान के बुंदे, चार सोने की चेन, एक सोने की नाथ, तीन अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी बिछिया ले गए। वहीं पत्नी की अलमारी को तोड़कर उसमें रखे 25 हजार रुपए नगद, दो सोने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.