भागलपुर, मार्च 9 -- थाना क्षेत्र के फुलवरिया में घर बंद कर भोज खाने गए गृहस्वामी के घर का ताला तोड़कर चोर ने लगभग एक लाख का सामान चोरी कर लिया। जिसमें आभूषण आदि था। मामले में गृहस्वामी सुदीन शर्मा ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इधर, मसदी निवासी मनीष कुमार शर्मा ने घर के बाहर लगे बाइक चोरी कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...