बाराबंकी, दिसम्बर 11 -- बाराबंकी। जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सर्विलांस टीम और थाना बड्डूपुर पुलिस ने एक सक्रिय चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 36,500 रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवरात, एक पिकअप, दो मोटरसाइकिल, दो तमंचे, चार कारतूस, मोबाइल फोन, गैस सिलेंडर आदि बरामद किए हैं। रेकी कर निशाना बनाते थे बंद घर व कीमती जानवर: पुलिस लाइन स्थित सभागार में घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि गिरोह के सदस्य दिन में मोटरसाइकिल पर गांवों में घूमकर बंद पड़े मकानों और कीमती मवेशियों की रेकी करते थे। इसके बाद रात में पिकअप और बाइक से पहुंचकर चोरी को अंजाम देते थे। चोरी किए गए जानवरों को वे खलीलाबाद और रौना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.