हापुड़, फरवरी 18 -- कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर स्थित त्यागी कालोनी में दो घरों में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला निवासी सलीम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि रविवार को वह मकान का ताला लगाकर पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए थे। सोमवार की सुबह रिश्तेदारी से लौटने पर उनके मकान के मुख्य गेट पर लगा ताले का कुंदा टूटा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने मकान के अंदर जाकर देखा तो चोर गुल्लक में रखे करीब 20 हजार रुपये की नकदी व सोने और चांदी के गहने चोरी कर ले गए। उनके पड़ोस में रहने वाले अकबर भी अपने परिवार के साथ अपनी किसी रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने के लिए मकान का ताला लगाकर गए थे। चोरों ने अकबर के मकान को भी अपना निशाना बनाकर घर में रखे करीब करीब डेढ़ लाख रुपये और लाखों के आभूषण चोरी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.