नोएडा, मार्च 13 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का शुक्रवार को पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनका एक साथी फरार है। आरोपियों के पास से करीब 10 लाख रुपये के गहने, घटना में प्रयुक्त एक कार, एक लैपटॉप, दो घड़ी आदि सामान बरामद हुआ। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान हाथरस निवासी अवधेश सिंह और कैथल हरियाणा निवासी बलराज के रूप में हुई। गिरोह का एक अन्य सदस्य फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। डीसीपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने 28 फरवरी की रात सेक्टर-36 में एक बंद मकान को निशाना बनाया था। आरोपियों ने पहले मकान की रेकी की और फिर देर रात खिड़की काटकर उसमें घुस गए। इसके बाद घर में रखे गहने, ...