मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के तिलक मैदान रोड स्थित एक बंद गोदाम की खिड़की तोड़कर पांच लाख से अधिक का इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा लिया गया। घटना दो अप्रैल देर रात की है। पीड़ित दुकानदार ब्राह्मण टोली निवासी मदन मोहन कृष्णा ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि दो अप्रैल को गोदाम बंद कर वह घर चला गया। उसी रात चोरों ने गोदाम के पीछे से खिड़की तोड़कर पांच लाख से अधिक के पंखे, गीजर और इंडक्शन समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। तीन अप्रैल की सुबह गोदाम खोलने आया तो चोरी का मामला सामने आया है। इधर, नगर थाने के अपर थानेदार रविकांत दुबे ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही चोरों की पहचान के लिए आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्ता...