साहिबगंज, जून 29 -- मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेवरण गांव में रविवार की दोपहर को एक किशोर की 20 नंबर पहाड़ स्थित बंद खदान के गड्ढे में जमा पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है। जानकारी के मुताबिक सुमन कुमार चौधरी (17) अपने तीन-चार दोस्तों के साथ बंद खदान में बने जलभराव वाले गड्ढे में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह अचानक अधिक गहराई वाले हिस्से में चला गया और डूबने लगा। यह भी पढ़ें- नहाते वक्त गंगा में डूबा किशोर, तलाश जारीघटनास्थल पर प्रतिक्रिया साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया,लेकिन सफलता नहीं मिली। घबराए साथियों ने गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की सूचना दी,लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी। अधिक गहरे पानी में चले जाने से सुमन की मौत हो गई। उधर, ग्रामीणों ने बताया क...