गिरडीह, मई 3 -- डुमरी, प्रतिनिधि। पुराना रेफरल अस्पताल परिसर स्थित अस्पताल के लिपिक के आवास से चोरों ने शुक्रवार रात ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। चोरों ने बंद क्वार्टर का ताला तोड़ कर इन्वर्टर और बैटरी की चोरी कर ली। घटना की जानकारी कर्मी को तब हुई जब वह शनिवार सुबह आवास पहुंचे। कर्मी ने देखा कि घर का सामान बिखरा है और इन्वर्टर और बैटरी गायब है। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। बता दें कि जब से रेफरल अस्पताल का संचालन जामतारा नया भवन में हो रहा है तब से पुराना अस्पताल और परिसर में अवस्थित आवास में चोरी की घटनाएं घटित हो रही है। कभी किसी कर्मी के आवास से गैस चूल्हा और टंकी तो कभी पानी टंकी की चोरी हो जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...