जहानाबाद, मार्च 1 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर के पलेया के निकट एक बंद क्रेशर कार्यालय के कमरे मे चोरी का प्रयास किया गया। यह कमरा कई दिनों से बंद था। इस के मालिक पलेया वेंकटेश शर्मा ने बताया कि रविवार की सुबह जब वहां पहुंचे तो देखा कि कमरे का किवाड टूटा हुआ है। कमरे में रखा हुआ बहुत से लोहे के समान को चोर लोग ले गए। कमरे की एक दीवार को भी क्षतिग्रस्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...