बंद को सफल बनाने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन
विकासनगर, मई 19 -- कैमिस्ट एसोसिएशन विकासनगर ने 20 जून को बंद को सफल बनाने और प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासनगर कोतवाली, तहसील प्रशासन तथा उप जिला चिकित्सालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। एसोसिएशन की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में दवा व्यापार एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों का उल्लेख करते हुए बंद के प्रति सहयोग की अपेक्षा जताई गई है। पदाधिकारियों ने अधिकारियों को बताया कि दवा कारोबार से संबंधित समस्याओं, ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉरपोरेट कंपनियों की नीतियों एवं व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर यह बंद प्रस्तावित किया गया है।ज्ञापन सौंपने वालों में एसोसिएशन के संरक्षक उमाकांत अग्रवाल, अध्यक्ष कुंवर जीत भंडारी, जिला महामंत्री सुभाष सकलानी, सचिव दिनेश कुमार, जवाहर राणा, उपाध्यक्ष हरीश अरोड़ा, दिनेश चौहान, निश्चल धीमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.