बंद के कारण यात्रियों को हुई परेशानी
जहानाबाद, जुलाई 25 -- किंजर , एक संवाददाता बिहार बंद के कारण सुबह में बड़ी सवारी गाड़ियों और मालवाहक ट्रकों का आवागमन एकदम नहीं हो सका। अचानक बिहार बंद की घोषणा से पूर्व से आरक्षित रेलवे फ्लाइट टिकट बुकिंग करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किंजर इलाके के वैसे लोग जिन्हें शनिवार को पटना, गया जी, हाजीपुर, नई दिल्ली, पुणे, अहमदाबाद, बैंगलोर आदि स्थानों के लिए ट्रेन पकड़ना था उन्हें सामान्य यात्री बसों की संचालन बंद होने से प्राइवेट फोर व्हीलर गाड़ियां रिजर्वेशन कर स्टेशन या एयरपोर्ट जाना पड़ा। पटना एवं गया जी जाने के क्रम में कई जगहों पर बंद समर्थकों द्वारा वाहनों को रोका गया तो उन्हें बुकिंग टिकट दिखलाना पड़ा तब जाकर आंदोलनकारी उन्हें जाने का इजाजत दिया। यह भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग को लेकर आइसा का बिहार बंद रहा शांति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.