पीलीभीत, सितम्बर 6 -- पीलीभीत/गजरौला। पिछले दिनों बंद किए गए विद्यालयों तक पहुंच कर सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने विरोध जताया। सयुस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू ने न्यूरिया, मल्लपुर, बख्तापुर कुलवागाड प्रावि में कार्यक्रम आयोजित किया। बंद कराए गए स्कूलों को सपा सरकार आने पर खुलवाने का भरोसा दिया गया। इस दौरान एसडीएम और तहसीलदार आदि ने पहुंच कर सपा प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की। इस दौरान संजय सिंह यादव, ओम शर्मा समेत तमाम साथी सपाई मौजूद रहे। गजरौला के कॉलोनी कंजाहरैया में बंद किए गए सरकारी विद्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर रामसनेही वर्मा, मोरध्वज, गोधनलाल वर्मा, रामपाल वर्मा, अजय कुमार सागर, ईश्वर दयाल सागर, डॉ सुधांशु मंडल, अमित राय मंडल, मनोज सरकार, कार्तिक मंडल, मनोज वर्मा, धर्मपाल मौर्य आदि रहे। यह ...