आजमगढ़, जनवरी 7 -- आजमगढ़। बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए आम जनमानस की सुरक्षा को लेकर सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि ठंड में सावधानी बरतने की जरूरत है। बंद कमरों में अंगीठी जलाकर सोना जानलेवा हो सकता है। कमरा गर्म होने के बाद उसे बाहर निकाल दें। अत्यधिक ठंड के संपर्क में आने से हाइपोथर्मिया, फ्रास्टबाइट, सांस लेने में कठिनाई, हाथ-पैर सुन्न होने के साथ गंभीर स्थिति में जान का खतरा भी हो सकता है। घर से बाहर जब भी निकलें शरीर को गर्म कपड़ो से ढक लें। बच्चों के प्रति सर्तक रहें, जिससे उन्हें ठंड से बचाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.