गाजीपुर, फरवरी 26 -- जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के रइमला गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक बंद कमरे से दो भैंसों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह होने के बाद पीड़िता ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन पता न चलने पर पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रइमला गांव निवासी पीड़िता आरती देवी ने चोरों को पकड़ने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.