शाहजहांपुर, मार्च 11 -- जैतीपुर थाना क्षेत्र के बंडिया खुर्द गांव में सोमवार रात करीब आठ बजे मकान की दूसरी मंजिल पर बने एक कमरे में आग लग गई। आग से कमरे में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कमरे से आग की लपटें निकलती देख पड़ोसियों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के समय कमरा बंद था और अंदर कोई मौजूद नहीं था। गांव निवासी सुनील मौर्य ने बताया कि उनके छोटे भाई सुखबीर मौर्य अपने परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रहते हैं। घटना के समय सुखबीर घर पर नहीं थे और उनकी पत्नी प्रीति मायके गई हुई थीं।आग से बेड, कूलर, पंखा, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कपड़े, चारपाई और बक्से में रखा जेवर सहित लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। सूचना पर पुलिस मौ...