गाजीपुर, मार्च 11 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के नोनरा मौजा में संदिग्ध हालत में एक युवक का शव बंद कमरे में लटकता मिला। मंगलवार की रात हुई घटना से घर में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मां, पिता, पत्नी व भाई बहन का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार नोनरा निवासी रामवृक्ष चौहान के तीन पुत्र और एक पुत्री में तीसरे नंबर के 26 वर्षीय पुत्र श्रवण चौहान घर पर मां मीरा देवी, पत्नी जानकी के साथ रहता था। श्रवण की शादी एक साल पूर्व दो जून 2025 को हुई थी। मां मीरा के मुताबिक मंगलवार की देर रात श्रवण पुराने घर पर गया था। परिजनों के अनुसार देर रात भोजन करने के लिए बुलाने गई मां ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा अंदर से बंद था। कोई आवाज नहीं मिलने से सहमे परिजनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.