बंद कमरे में फंदे पर मिला महिला का शव, ससुराली फरार
झांसी, जून 2 -- झांसीं। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहल्ला आईटीआई इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बंद कमरे में फंदे पर झूलता मिला। मौके से ससुरालीजन फरार थे। वहीं मायकेवालों ने दहेज की खातिर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। वह पोस्टमार्टम रूम के बाहर ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। कोतवाली गरौठा थाना क्षेत्र के रहने वाले देवी शरण यादव की बेटी अन्नू यादव की शादी साल 2019 मार्च में झांसी के आईटीआई क्षेत्र में रहने वाले लोकेंद्र यादव से हुई थी। वह इत्र का धंधा करता है। शादी के कुछ दिनों तक तो ठीक रहा। इसके बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। दो साल बाद अन्नू ने एक बेटे को जन्म दिया। मृतक के बड़े पापा विक्रम सिंह यादव ने बताया कि ससुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.