बंद कमरे में पीटा, विवाहिता के आभूषण उतरवा ले गया पति
बाराबंकी, सितम्बर 8 -- बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि पति ने उसे किराए के कमरे में बंद कर पहले पीटा इसके बाद उसके शरीर पर रहे आभूषण लेकर चला गया। बिना दहेज ससुराल आने पर जला कर हत्या करने की धमकी देने का आरोप भी पीड़िता ने लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूरब बेलांव गांव निवासी रूबीना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब पांच माह पूर्व अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र के पोरईया गांव निवासी सिराज अहमद के साथ विवाह हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी में मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। इसके बावजूद पति सिराज अहमद, सास शकीला और जेठानी शबनम दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि तीनों लोग महंगी मोटरसाइकिल और व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.