कन्नौज, फरवरी 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला दीक्षितान में एक मार्केट के मकान की दूसरी मंजिल पर किराए पर रह रहे अधेड़ का शव कमरे में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कमरे से बदबू आने के बाद लोगों को मामले की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोलकर किसी तरह शव को बाहर निकलवाया। शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि अधेड़ की मृत्यु कई दिन पहले हुई होगी। अधेड़ कमरे में अकेला रह रहा था। नगर के पीपल चौराहा के पास रहने वाले संजीव कुमार उर्फ पिंकू गुप्ता (53) पुत्र रामबाबू वर्तमान में नगर के मोहल्ला दीक्षितान पेट्रोलपंप के पास स्थित मार्केट के अंदर एक मकान की दूसरी मंजिल पर किराए पर रह रहा था। वह मोपेड से ब्रेड वितरण का काम करता था। पिछले कई दिनों से वह बाजार नहीं निकला था, जबकि मकान में बाहर से ताला पड़ा हुआ था। लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.