कन्नौज, अप्रैल 13 -- ग्राम पंचायत गढ़िया कछपुरा गांव में रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब बंद पड़े बिजली कनेक्शन में अचानक करंट प्रवाहित होने से फ्रिज में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते फ्रिज और वाशिंग मशीन और रोजमर्रा के कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों उपकरण पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी जगदीश पुत्र सुखलाल राठौर का कनेक्शन करीब एक सप्ताह पूर्व बिल जमा न होने के कारण स्मार्ट मीटर सिस्टम के तहत काट दिया गया था। आरोप है कि रविवार रात करीब 10 बजे अचानक बिजली आपूर्ति शुरू होने पर छोटे भाई मुन्नूलाल के कमरे में रखे फ्रिज में आग लग गई, जो पास रखी वाशिंग मशीन तक फैल गई। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मजदूर का कच्चा घर राख परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखे कपड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.