बंद और चालान के बाद भी नहीं रुक रही मनमानी
अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। ग्रामीण इलाकों में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ताक पर रखकर कंडम वाहनों का संचालन धड़ल्ले से जारी है। प्रशासन की सख्ती और चालान के बावजूद स्कूल प्रबंधकों और वाहन चालकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। संभागीय परिवहन विभाग के दो दल लगातार इन वाहनों पर कार्रवाई कर रहे हैं। अब तक 100 से अधिक वाहन सीज किए जा चुके हैं। प्रवर्तन दल में दो टीमें शामिल हैं। एक में एआरटीओ प्रवेश कुमार व दूसरी टीम में पीटीओ ज्योति मिश्रा टीम के साथ कार्रवाई कर रही हैं। एआरटीओ ने बताया कि टीमें लगातार देहात क्षेत्र के दूर-दराज के इलाकों में जाकर स्कूली बसों, वैन और ऑटो की औचक चेकिंग कर रही हैं। जांच के दौरान जिस भी वाहन में फिटनेस, परमिट या जर्जर स्थिति पाई जाती है, उसे तुरंत सीज किया जा रहा है। टीम ने अब तक करीब 11...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.