रामपुर, फरवरी 27 -- रामपुर। जिले के बंद सार्वजनिक उपक्रमों की भूमि पर प्रदेश सरकार की ओर से आवासीय और उद्योग लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे जिले में बेरोजगारी की समस्या दूर हो जाएगी। जिले भर में औद्योगिक एरिया में निष्प्रयोग भूमि योजना में शामिल होगी। उद्योग विभाग ने इसकी तलाश शुरू कर दी है। जिले में फिलहाल अजीतपुर, शाहबाद और स्वार में औद्योगिक लिहाज से कुछ-कुछ हिस्से में भूमि सामने आई है। रामपुर में रियासत कालीन दौर में बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां थीं, जिनमें हजारों लोग काम करते थे, लेकिन धीरे-धीरे ये फैक्ट्रियां बंद हो गईं। रियासत के आखिरी नवाब रजा अली खां के दौर में रामपुर में 33 फैक्ट्रियां लगाई गईं। इनमें रजा शुगर मिल, बुलंद शगुर मिल, रजा टैक्सटाइल, रामपुर डिस्टलरी आदि फैक्ट्रियां शामिल रहीं थीं। लेकिन, बाद में अधिकतर फैक्ट्रिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.