लखनऊ, मार्च 19 -- नगराम संवाददाता। नगराम के भोरा खुर्द गांव स्थित बंद पड़े ईंट भट्ठे पर गुरुवार को प्रशासन ने छापामार कर अवैध खनन में लगी एक जेसीबी और दो डम्पर को सीज किया। भोराखुर्द स्थित बंद पड़े ईंट भट्ठे पर लंबे समय से नियमों को दरकिनार कर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन की टीम ने दलबल के साथ छापामारा तो मौके पर बिना अनुमति खनन होता पाया गया। मोहनलालगंज एसडीएम पवन पटेल व जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार की संयुक्त टीम की छापेमारी के दौरान खनन में लगी जेसीबी व दो डंपरों को मौके से जब्त किया गया। जब्त वाहनों को नगराम पुलिस को सौंपा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.