बोकारो, अप्रैल 8 -- अंगवाली। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र अंतर्गत तीन किमी दूर दक्षिण दिशा स्थित पेटरवार थाना क्षेत्र में बंद पड़ी अंगवाली कोलियरी की दर्जनों स्थल पर एक लंबे समय से तथाकथित धंधेबाजों द्वारा किए जा रहे कोयले की अवैध उत्खनन को रोकने के उद्देश्य से प्रबंधन द्वारा अवैध सुरंगों को जेसीबी से भरने का काम लगातार किया जाता है। पर यह धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा। एक सप्ताह पूर्व यहां की दो खतरनाक सुरंगों को भरा गया था। मंगलवार को खदान क्षेत्र स्थित काली माता मंदिर से बिल्कुल सटे एक स्थल पर बनाए गये अवैध सुरंग को जेसीबी से भरने का काम हुआ। मालूम हो कि ढोरी क्षेत्रीय महाप्रबंधक रंजय सिंहा के आदेश व क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह के निर्देश पर सीसीएल की सुरक्षा विभाग की टीम, सीआईएसएफ व पेटरवार पुलिस की उपस्थिति में इस खतरनाक सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.