गोरखपुर, मार्च 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। चौरीचौरा तहसील क्षेत्र में ब्रह्मपुर ब्लॉक के पांच गांवों की खतौनी के कम्प्यूटरीकरण में वर्तमान मालकों के नाम गायब हो गए हैं। बंदोबस्त सर्वे के बाद कम्प्यूटर में दर्ज पुराने रिकार्ड से जमीन का मालिकाना हक बद गया है। खतौनी में 10-15 के पुराने मालकों के नाम दर्ज हो गए हैं। इस कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जबकि तमाम काश्तकार सरकारी सुविधाओं से वंचित हो सकते हैं।ब्रह्मपुर ब्लॉक के खैरखूंटा, सिंहोरवा, सरार मझगावां, बौठा, सेमरौना के लोग इन दिनों खतौनी में सुधार कराने के लिए कचहरी का चक्कर लगा रहे हैं। 22 साल पहले ये गांव में बंदोबस्त सर्वे में गए थे। सर्वे निरस्त हुआ तो इन गांवों का रिकॉर्ड तहसील चौरीचौरा में भेज दिया गया है। खतौनियों की कम्प्यूटर में फीडिंग के दौरान राजस्व कर्मियों ने आदे...